दुष्कर्म के आरोपी नगर अध्यक्ष ने किया आत्मसमर्पण

SHARE:

एलएलबी छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर रेप का आरोपी हिंदू संगठन का नगर अध्यक्ष पहुंचा न्यायालय

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। एलएलबी छात्रा से दुष्कर्म के मामले में आरोपी हिंदू संगठन के नगर अध्यक्ष सुशील प्रजापति ने गुरुवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया हैं। यह मामला 7 अगस्त का हैं। आरोप हैं कि आरोपी ने दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित एक सोसायटी में मोदीनगर की एलएलबी फाइनल ईयर की छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मुरादनगर निवासी सुशील प्रजापति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगातार दबिश दें रही थीं। बुधवार को पुलिस ने हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष आयुष त्यागी काकड़ा के ऑफिस/घर पर भी छापेमारी की थी। पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी, जिसके बाद चार्जशीट दाखिल की जाएगी। वहीं, मुकदमे में हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला अध्यक्ष आयुष त्यागी की भूमिका की भी जांच की जा रही हैं और जिसमें पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें