
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद की स्वाट टीम क्राइम ब्रांच व थाना इंदिरापुरम पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बदमाश संतोष जैसवाल उर्फ आसामी (निवासी जिला रौतहट, मधेश प्रदेश, नेपाल) को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ, जिसे हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त पर थाना इंदिरापुरम क्षेत्र स्थित जयपुरिया मॉल के सामने स्थित “साई क्रिएशन” घड़ी शोरूम से चोरी के मामले में ₹20,000 का इनाम घोषित था।
मुठभेड़ का घटनाक्रम
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार, 20 अगस्त 2025 को कनावनी पुलिया पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध मोटर साइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर बदमाश ने भागने की कोशिश की और पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे पकड़ लिया गया। जिसके पास से पुलिस को अवैध तमंचा-कारतूस खोखा व चोरी की Tissot कंपनी की घड़ी (कीमत लगभग ₹43,000) और चोरी की पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं।
पूछताछ में खुलासा
एसीपी इंदिरापुरम के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अगस्त 2024 में उसने अपने साथियों संग साई क्रिएशन शोरूम का शटर उखाड़कर कीमती घड़ियों की चोरी की थी। घटना के बाद वह नेपाल भाग गया था। चोरी की गई घड़ियों में से एक घड़ी बेचने के लिए आरोपी दिल्ली-एनसीआर आया हुआ था, जो बरामद की गई। अभियुक्त पेंटर का काम करता हैं और इसी दौरान शोरूमों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









