क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने किया हत्या का खुलासा: महिला अभियुक्ता सहित 2 गिरफ्तार, आलाकत्ल तकिया बरामद

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम ने हत्या के अभियोग का शीघ्र अनावरण करते हुए एक महिला अभियुक्ता सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार आरोपियों की निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त तकिया (आलाकत्ल) भी बरामद किया गया।

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल के अनुसार, 6 अगस्त 2025 को थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक को सूचना मिली कि चित्रावन सोसायटी से क्रॉसिंग गोलचक्कर जाने वाले मार्ग के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ हैं। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही की। मृतक की जेब से आधार कार्ड व मोबाइल फोन तथा पास में रखा बैग बरामद हुआ। आधार कार्ड से मृतक की पहचान रोहित पुत्र इन्दर, निवासी ग्राम नवल सूरजपुर, थाना किठौर, मेरठ के रूप में हुई। शव पर चोट के निशान न मिलने के कारण प्रारंभ में सामान्य मृत्यु प्रतीत हुई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद मृतक के पिता द्वारा अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की लिखित तहरीर दी गई।

जांच और खुलासा

एसीपी के मुताबिक, घटना के अनावरण हेतु पुलिस की चार टीमें गठित की गईं। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और सर्विलांस व मैनुअल इनपुट्स के आधार पर पुलिस को सफलता मिली। इसक क्रम में मंगलवार को पुलिस ने बेबी कुमारी (40 वर्ष) और संजय कुमार (49 वर्ष) को रिछपाल गढ़ी की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। बेबी कुमारी की निशादेही पर आलाकत्ल तकिया बरामद हुआ।

पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा

एसीपी के तहत, पूछताछ में बेबी कुमारी ने बताया कि वह अपने शराबी पति रवि से अलग होकर गाज़ियाबाद में किराये पर रह रही थी और घरों में काम करके गुजर-बसर करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात रोहित से हुई और दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। हाल के दिनों में रोहित उससे शादी की जिद कर रहा था, जिससे विवाद बढ़ गया। वहीं, बेबी कुमारी के अपने मकान मालिक संजय के साथ अवैध संबंध थे। घटना वाले दिन 5 अगस्त की शाम, रोहित जब घर आया तो विवाद हुआ। उसी दौरान संजय भी घर आया और दोनों ने मिलकर रोहित को तकिये से दबाकर मार डाला। बाद में शव को ई-रिक्शा से चित्रावन सोसायटी के पास ले जाकर सड़क किनारे फेंक दिया और बैग भी पास रख दिया, ताकि सामान्य मौत का आभास हो। पुलिस को पकड़े गए दोनों आरोपियों ने अपना नाम बेबी कुमारी, पत्नी रवि, निवासी शांति नगर, थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाज़ियाबाद और दूसरे की संजय कुमार, पुत्र बनारसी दास, निवासी न्यू शांति नगर, थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाज़ियाबाद बताया हैं।

पुलिस कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पर हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया हैं तथा उनके अन्य आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही हैं। वहीं, पुलिस टीम ने आलाकत्ल तकिया बरामद कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें