Search
Close this search box.

मसूरी पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बाबरिया अभियुक्त छोटू उर्फ श्याम गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के थाना मसूरी पुलिस टीम ने सोमवार 18 अगस्त 2025 को जेल नाहल रोड स्थित मसूरी झील कट के पास चेकिंग के दौरान वांछित बाबरिया अपराधी को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया। एसीपी मसूरी लिपि नगायच अनुसार, चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया और भागने लगा। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। जिसकी पहचान छोटू उर्फ श्याम पुत्र सरनाम, मूल निवासी आज़ाद नगर भरतपुर, राजस्थान व हाल निवासी न्यू विकास नगर, लोनी, गाज़ियाबाद के में हुई हैं। पुलिस को अभियुक्त के पास से अवैध असलाह तमंचा-कारतूस खोखा और एक बिना नंबर प्लेट लगी टीवीएस स्कूटी बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार अभियुक्त छोटू उर्फ श्याम थाना मसूरी से हत्या के प्रयास में वांछित चल रहा था। वहीं, घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया हैं तथा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!