Search
Close this search box.

मुरादनगर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, लुटेरा समीर घायलावस्था में गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के थाना मुरादनगर पुलिस टीम ने सोमवार की रात्रि को भिक्कनपुर अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान मोबाइल फोन छीनने की वारदातों में लिप्त शातिर बदमाश को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से बदमाश को दबोच लिया, जिसे इलाज हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। वहीं, गिरफ्तार बदमाश की पहचान 24 वर्षीय समीर पुत्र असलम, निवासी जीतपुर मौहल्ला मलिक नगर, थाना मुरादनगर, जिला गाज़ियाबाद के रूप में हुई हैं। हालांकि, पुलिस को पकड़े गए बदमाश के पास से अवैध असलाह, तमंचा-कारतूस, खोखा और छीना गया मोबाइल फोन के साथ एक मोटर साइकिल भी बरामद हुई हैं।

पूछताछ में खुलासा

एसीपी मसूरी लिपी नगायच के अनुसार, गिरफ्तार बदमाश ने कबूल किया कि उसने लगभग 2 माह पूर्व हिसाली से बसंतपुर सैंथली मार्ग पर मंदिर के पास एक व्यक्ति से ओप्पो मोबाइल छीना था, जिसे उसने बेच दिया था। इसके अलावा करीब 9 दिन पहले दुहाई अंडरपास से एप्पल मोबाइल फोन छीनने की वारदात भी स्वीकार की हैं।

आपराधिक इतिहास

एसीपी के मुताबिक, समीर पर पूर्व में हत्या का प्रयास और लूट से जुड़े लगभग 7 मुकदमे दर्ज हैं। इस सफल कार्रवाई को थाना मुरादनगर पुलिस टीम ने अंजाम दिया। वहीं, इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!