सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत गाज़ियाबाद पुलिस का 10 दिवसीय विशेष अभियान

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस आयुक्त गाज़ियाबाद के निर्देशानुसार कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु यातायात पुलिस द्वारा 10 दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान एक्सप्रेस-वे एवं राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क किनारे तथा होटल/ढाबों के पास अनधिकृत रूप से खड़े वाणिज्यिक वाहनों के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई। ज्ञात हो कि प्रायः रात के समय सड़क किनारे खड़े भारी वाणिज्यिक वाहन सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। पूरे देश में हुई बड़ी सड़क दुर्घटनाओं के विश्लेषण से यह तथ्य सामने आया है कि ऐसे वाहन दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में से एक हैं। अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 1168 वाहनों का चालान किया। साथ ही, वाहन चालकों को सड़क किनारे वाहन खड़ा करने से होने वाले खतरों व दुर्घटनाओं की संभावनाओं के विषय में जागरूक भी किया गया। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया हैं कि यह अभियान आगे भी सतत रूप से जारी रहेगा ताकि दुर्घटनाओं की रोकथाम के साथ-साथ सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें