सड़क दुर्घटना में महिला उपनिरीक्षक रिचा सचान का निधन, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना कविनगर, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में तैनात महिला उपनिरीक्षक रिचा सचान की सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु हो गई। उनके निधन से पुलिस विभाग को अपूर्णीय क्षति हुई हैं। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं कानून-व्यवस्था) सहित पुलिस परिवार के सदस्यों ने दिवंगत उपनिरीक्षक के पार्थिव शरीर को कंधा देकर राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस विभाग ने दिवंगत रिचा सचान को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें