||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना मुरादनगर पुलिस ने दुष्कर्म के अभियोग में वांछित सुशील प्रजापति को पनाह देने के आरोप में दो व्यक्तियों को अलग-अलग कार्यवाही में गिरफ्तार किया हैं।
पहली गिरफ्तारी – 16 अगस्त 2025
थाना मुरादनगर पुलिस टीम ने रोहताश उर्फ बबली पुत्र चमन सिंह निवासी ग्राम नाहल थाना मसूरी, गाज़ियाबाद (उम्र 49 वर्ष) को मोहल्ला ब्रजविहार, थाना मुरादनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि सुशील प्रजापति (25 हज़ार का इनामी वांछित अभियुक्त) और उसके बड़े भाई पुष्पेन्द्र प्रजापति को वह रिश्तेदारी के नाते जानता हैं। उसने पुलिस से बचाने के लिए उन्हें पैसे देकर सुरक्षित स्थान पर छुपाया था। इस आधार पर अभियोग में धारा 249 BNS की वृद्धि की गई थी।
दूसरी गिरफ्तारी – 17 अगस्त 2025
थाना मुरादनगर पुलिस ने दूसरी कार्रवाई में प्रमोद पुत्र रामदास निवासी फ्लैट नंबर-8, खुशी अपार्टमेंट, राजेन्द्र पार्क थाना राजेन्द्र पार्क, जनपद गुरुग्राम (उम्र करीब 35 वर्ष) को गिरफ्तार किया हैं। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह सुशील प्रजापति का रिश्तेदार हैं। उसने यह जानते हुए भी कि सुशील प्रजापति दुष्कर्म के मामले में वांछित हैं, उसे और उसके भाई पुष्पेन्द्र प्रजापति को सुरक्षित ठिकाना उपलब्ध कराया। इस आधार पर संबंधित अभियोग में धारा 249 BNS की वृद्धि की गई हैं।
एसीपी मसूरी लिपी नगायच के अनुसार, दोनों अभियुक्तों ने दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त सुशील प्रजापति को पनाह दी थी तथा सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराया था, जो 25 हज़ार का इनामी भी हैं। जिसके क्रम में यह कार्रवाई सुनिश्चित की गई हैं और दोनों अभियुक्तों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









