Search
Close this search box.

पुलिस आयुक्त ने किया थाना कविनगर एवं एसीपी कार्यालय का निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। शनिवार को पुलिस आयुक्त गाज़ियाबाद ने नगर जोन के सहायक पुलिस आयुक्त कविनगर कार्यालय/न्यायालय एवं थाना कविनगर का भ्रमण कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, अभिलेखों आदि का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं का शीघ्र एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सहायक पुलिस आयुक्त को दिए गए दिशा-निर्देश

• कविनगर सर्किल के थानों पर पंजीकृत अभियोगों व लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु नियमित अर्दली रूम का आयोजन। • कार्यालय के अभिलेखों को अद्यतन (अपडेटेड) रखना। • न्यायालय के कर्मचारियों के समयपालन एवं कार्यनिष्पादन की नियमित समीक्षा। • जनता की शिकायतों के निवारण में पारदर्शिता और संवेदनशीलता सुनिश्चित करना।

थाना प्रभारी को दिए गए दिशा-निर्देश

• थाना परिसर, बैरिक व कार्यालय में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। • थाने पर तैनात अधिकारियों के लिए उचित बैठने की व्यवस्था हो। • आगंतुकों/शिकायतकर्ताओं के लिए वेटिंग एरिया उपलब्ध कराया जाए। • थाने पर लगे सभी कैमरे चालू स्थिति में हों तथा उनकी रिकॉर्डिंग का सुरक्षित रख-रखाव सुनिश्चित हो। • पानी व बिजली की व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे। • डाक ऑफिस, मालखाना एवं सीसीटीएनएस ऑफिस में दस्तावेजों, माल व उपकरणों का उचित रख-रखाव हो। • सभी अभियोगों से संबंधित रिकॉर्ड समय-समय पर अपडेट किए जाएं। पुलिस आयुक्त गाजियाबाद ने स्पष्ट किया कि जनता केंद्रित (Citizen Centric) पुलिसिंग को प्राथमिकता देते हुए आगंतुकों एवं शिकायतकर्ताओं के साथ मृदुल व्यवहार रखा जाए और उनकी शिकायतों पर त्वरित एवं तत्पर कार्रवाई की जाए।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!