स्वतंत्रता दिवस व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गाजियाबाद पुलिस की सतर्कता – मॉल, होटल, बॉर्डर व रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग

SHARE:


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। आगामी राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस और धार्मिक पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए शहर भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसका उद्देश्य शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करना हैं।

ट्रांस हिंडन जोन में सघन चेकिंग

बुधवार को दशरथ निमेष पाटिल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन एवं अभिषेक श्रीवास्तव सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम ने शॉपिंग मॉल में डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते के साथ चेकिंग की। श्वेता कुमारी यादव, सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद ने सीमा बॉर्डर और अतुल कुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन ने दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस बल के साथ संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं की जांच की।

कोतवाली नगर क्षेत्र में होटलों की जांच

रितेश त्रिपाठी, सहायक पुलिस आयुक्त नगर ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत होटल, ढाबा और सरायों की चेकिंग की तथा संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

वेव सिटी क्षेत्र में सुरक्षा अभियान

प्रियाश्री पाल, सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी ने थाना वेव सिटी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और होटलों की चेकिंग की। साथ ही पैदल गश्त कर नागरिकों में सुरक्षा का भाव सुनिश्चित किया।

रेलवे स्टेशन पर चेकिंग

रितेश त्रिपाठी, सहायक पुलिस आयुक्त ने थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम, रेलवे सुरक्षा बल और डॉग स्क्वायड के साथ रेलवे स्टेशन गाज़ियाबाद पर संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं की चेकिंग की। गाज़ियाबाद पुलिस ने नागरिकों से अपील की हैं कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शहर में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें