
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली लगने से घायल हुए आरोपी के पास से अवैध हथियार, चोरी की बाइक, नकदी और अन्य सामान बरामद किया गया। उसका एक साथी भी मौके से पकड़ा गया हैं।
घटना का विवरण
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल के अनुसार, सोमवार रात लगभग 11:30 बजे थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम चिपियाना अंडरपास के नीचे बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बिना नंबर प्लेट की पैशन प्रो बाइक पर सवार दो व्यक्ति किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक और चेकिंग पॉइंट एबीईएस कॉलेज के सामने लगा दिया। संदिग्ध बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उन्होंने रुकने की बजाय बाइक को तेज गति से भगाते हुए एबीईएस की ओर मोड़ लिया। जब उन्होंने देखा कि आगे भी पुलिस तैनात हैं, तो कच्चे रास्ते से भागने की कोशिश की, लेकिन बारिश और कीचड़ के कारण बाइक फिसल गई। बाइक गिरते ही बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश वकील उर्फ रिज़वान के पैर में गोली लगी। उसका साथी मुस्तकीम भी मौके से पकड़ा गया।
आपराधिक इतिहास
एसीपी के मुताबिक, गिरफ्तार व घायल आरोपी वकील उर्फ रिज़वान पर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह बेहद शातिर किस्म का अपराधी हैं। एसीपी प्रियाश्री पाल, ने बताया कि दोनों बदमाश गंभीर अपराधों में वांछित थे और इनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









