एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना अंकुर विहार पुलिस टीम ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से नकदी उड़ाने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न बैंकों के 10 एटीएम कार्ड और ₹11,100 नगद बरामद किए हैं।

मामला कैसे खुला

दरअसल, शनिवार को थाना अंकुर विहार में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि शुक्रवार को HDFC बैंक एटीएम से पैसे निकालते समय कुछ अज्ञात लोगों ने उसका कार्ड बदल लिया और ₹11,900 निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुहैल नाई पुत्र मुन्ना, निवासी थाना अंकुर विहार, सुहैल गाडा पुत्र फकरूल हसन, निवासी थाना लोनी और पांचवें आरोपी समीर उर्फ छोटे पुत्र दिलशाद, निवासी थाना लोनी, यानी” तीनों आरोपियों को रविवार को गढ़ी कट्टैया अंडरपास से गिरफ्तार किया हैं।

आरोपियों का खुलासा

एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे मिलकर एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालते हैं और महंगे शौक पूरे करते हैं। वहीं, दो दिन पहले भी उन्होंने खन्ना नगर स्थित HDFC बैंक एटीएम से कार्ड बदलकर राम पार्क स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एटीएम से ₹11,900 निकाले थे।

आपराधिक इतिहास

एसीपी के मुताबिक, सुहैल नाई पर लूट, झगड़ा, आयुध अधिनियम, गुंडा एक्ट सहित 10 से अधिक मामले दर्ज हैं, तो वहीं सुहैल गाडा पर धोखाधड़ी के 2 मामले दर्ज हैं, तथा तीसरे आरोपी समीर उर्फ छोटे पर झगड़ा, सड़क दुर्घटना, चोरी, धोखाधड़ी सहित 5 से अधिक मामले दर्ज हैं। 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें