गाज़ियाबाद: कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुगम व निर्बाध यातायात हेतु पुलिस द्वारा किए गए विशेष प्रबंध, 12 प्रेशर पॉइंट्स पर तैनात टीमें

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। श्रावण मास में आयोजित कांवड़ यात्रा-2025 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यात्रा के शांतिपूर्ण संचालन और आमजन को सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराने हेतु गाज़ियाबाद पुलिस प्रशासन ने विशेष रणनीतिक प्रबंध किए हैं।

मुख्य कांवड़ मार्ग को एकल मार्ग में बदला गया

कादराबाद बॉर्डर (मोदीनगर) से सीमापुरी (साहिबाबाद) तक का कांवड़ मार्ग एकल दिशा (वन-वे) कर दिया गया हैं, ताकि कांवड़ियों की सुगमता से आवाजाही सुनिश्चित की जा सके। इस मार्ग पर पड़ने वाले 12 प्रमुख चौराहों/तिराहों को यातायात पुलिस द्वारा “प्रेशर पॉइंट्स” के रूप में चिन्हित किया गया हैं, जहां आवश्यकता पड़ने पर यातायात को रोककर कांवड़ियों के जत्थों को सुरक्षित पार कराया जा रहा हैं।

प्रमुख 12 प्रेशर पॉइंट्स में शामिल हैं: राज चौपला, गंगनहर टी-पॉइंट, ए० एल०टी० चौराहा, घूकना मोड़, मेरठ तिराहा यू-टर्न, न्यू लिंक रोड कट, हिंडन रिवर मेट्रो यू-टर्न, मोक्षधाम कनावनी कट, मोहननगर सहित अन्य प्रमुख इंटरसेक्शन, इन सभी स्थानों पर यातायात पुलिस, नागरिक पुलिस, और यातायात निरीक्षकगण की रणनीतिक तैनाती की गई हैं जो 24×7 ड्यूटी पर हैं।

प्रबंधन की प्रमुख बातें: सभी पुलिसकर्मियों को सतर्कता, संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ ड्यूटी करने के निर्देश, • दिन-रात रोटेशन में काम कर रहे हैं पुलिस अधिकारी, • सभी प्रेशर पॉइंट्स पर वर्तमान में यातायात व्यवस्था सामान्य एवं नियंत्रित।

जनसामान्य के लिए अपील: गाज़ियाबाद ट्रैफिक पुलिस आम नागरिकों से अपील करती हैं कि वह कांवड़ यात्रा को सफल बनाने में सहयोग करें। निर्धारित डायवर्जन प्लान का पालन करें और जब तक अत्यंत आवश्यक न हो, यात्रा से बचें। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आस्थाजनसुविधा को प्राथमिकता देते हुए ट्रैफिक पुलिस पूरी निष्ठा से संकल्पबद्ध हैं कि सुरक्षित, व्यवस्थित और निर्बाध यातायात सुनिश्चित किया जा सके। 📞 यातायात नियंत्रण कक्ष: 9643322904 🧵 X (Twitter) हैंडल: @Gzbtrafficpol

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें