कांवड़ यात्रा 2025: DCP ट्रांस हिंडन ने कांवड़ कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा

SHARE:


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। श्रावण मास के दौरान चल रही कांवड़ यात्रा 2025 के शांतिपूर्ण व सुरक्षित संचालन को लेकर गाज़ियाबाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को पुलिस उपायुक्त (DCP) ट्रांस हिंडन जोन निमिष पाटील ने मेरठ तिराहा स्थित कांवड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के प्रमुख बिंदु: कांवड़ मार्ग पर लगे CCTV कैमरों की कार्यक्षमता का गहनता से अवलोकन किया गया। • GT रोड से लेकर सीमा बॉर्डर तक के कांवड़ रूट का फिजिकल निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई। • उपस्थित अधिकारियों को मौके पर ही महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद: निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम, सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद, एवं सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन भी मौजूद रहे। इन अधिकारियों ने DCP के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा में भाग लिया और कांवड़ मार्ग पर तैनात पुलिसकर्मियों से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

प्रशासन की प्राथमिकता: गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा हैं कि कांवड़ यात्रा का संचालन पूरी तरह से शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित हो। हर स्तर पर निगरानी, कंट्रोल रूम की सक्रियता और अधिकारियों की मौके पर मौजूदगी इस दिशा में एक सशक्त कदम हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें