कांवड़ यात्रा-2025: गंगनहर घाट का निरीक्षण, SDRF को अलर्ट रहने के निर्देश

SHARE:


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। श्रावण मास में आयोजित कांवड़ यात्रा-2025 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यात्रा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए गाज़ियाबाद प्रशासन लगातार सक्रिय हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं कानून-व्यवस्था) कमिश्नरेट गाज़ियाबाद एवं जिलाधिकारी गाज़ियाबाद द्वारा कांवड़ मार्ग और मुरादनगर स्थित गंगनहर घाट का निरीक्षण किया गया। वहीं, निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गंगनहर घाट पर मौजूद सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, चिकित्सा सुविधा, जल पुलिस एवं आपातकालीन प्रबंधन आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। घाट पर बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों को पुख्ता और चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने घाट पर तैनात SDRF टीम को निर्देशित किया कि वे किसी भी संभावित आपात या प्रतिकूल स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण सतर्कता और तैयारियों के साथ ड्यूटी पर तैनात रहें।

प्रशासन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि यात्रा मार्ग एवं घाटों पर सुरक्षा के किसी भी पहलू में कोई कोताही न बरती जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और राहत सेवाओं के लिए सम्पूर्ण समन्वय और निगरानी बनाए रखी जाए।

गाज़ियाबाद पुलिस एवं प्रशासन कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु पूरी तरह कटिबद्ध हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें