Search
Close this search box.

कांवड़ यात्रा-2025: डीसीपी नगर ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण, CCTV निगरानी व्यवस्था की समीक्षा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। श्रावण मास के दौरान चल रही कांवड़ यात्रा-2025 के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर गाज़ियाबाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हैं। इसी क्रम में आज बुधवार को नगर जोन के पुलिस उपायुक्त धवल जायसवाल द्वारा मेरठ तिराहा स्थित कांवड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। वहीं, निरीक्षण के दौरान कांवड़ मार्ग पर लगाए गए CCTV कैमरों की तकनीकी स्थिति, कवरेज और कार्यशीलता की विस्तार से समीक्षा की गई। डीसीपी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा कि प्रत्येक महत्वपूर्ण बिंदु पर निरंतर निगरानी बनी रहे और किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली, सहायक पुलिस आयुक्त कविनगर तथा सहायक पुलिस आयुक्त नन्दग्राम भी उपस्थित रहे। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कंट्रोल रूम की मॉनिटरिंग टीम सतर्कता से कार्य करे और कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर पल सक्रिय बनी रहे। गाज़ियाबाद पुलिस कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराने हेतु पूरी तरह से कटिबद्ध हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!