
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। श्रावण मास के पावन अवसर पर कॉवड़ यात्रा-2025 के सफल, शांतिपूर्ण और सुरक्षित संचालन के लिए गाज़ियाबाद पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय हैं। इसी क्रम में रविवार को डीसीपी ट्रांस हिंडन दशरथ मनीष पाटिल एवं एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह द्वारा मय पुलिस बल थाना टीलामोड़ क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त किया गया। यह गश्त श्रद्धालुओं की सुरक्षा, शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा का भाव सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कॉवड़ मार्ग की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश दिए और मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। वहीं, कॉवड़ यात्रा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम व त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए गाज़ियाबाद पुलिस लगातार गश्त, निगरानी और चेकिंग अभियान चला रही हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई हैं कि वह यात्रा मार्ग पर सहयोग बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









