Search
Close this search box.

गाज़ियाबाद: भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और कड़ी कार्रवाई, फीडबैक के आधार पर 4 पुलिसकर्मी निलंबित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस ने भ्रष्टाचार के प्रति “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत एक और सख्त कदम उठाया हैं। फीडबैक सेल के माध्यम से प्राप्त नकारात्मक प्रतिक्रियाओं के आधार पर नगर जोन के चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया हैं। इस संबंध में फीडबैक सेल एवं कमाण्ड कंट्रोल रूम की स्थापना का उद्देश्य पुलिस सेवा में पारदर्शिता एवं जनविश्वास को बढ़ाना हैं। फीडबैक सेल में नागरिकों द्वारा पुलिसकर्मियों के व्यवहार एवं सेवाओं के संबंध में साझा की गई प्रतिक्रियाओं को गंभीरता से लिया जा रहा हैं। दरअसल, शनिवार को फीडबैक सेल पर प्राप्त विभिन्न नकारात्मक प्रतिक्रियाओं के आधार पर जिन पुलिसकर्मियों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई, वे इस प्रकार हैं:

• मुख्य आरक्षी संजय – थाना कविनगर
• मुख्य आरक्षी विदुर – थाना सिहानी गेट
• आरक्षी दीपक सिंह – थाना नंदग्राम
• महिला मुख्य आरक्षी भारती पंवार – थाना मधुबन बापूधाम

पुलिस उपायुक्त नगर जोन द्वारा इन सभी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की गई हैं। पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में कार्य कर रही फीडबैक सेल अब पुलिस और नागरिकों के बीच एक सेतू के रूप में कार्य कर रही हैं, जहां नागरिक निर्भीक होकर अपने सुझाव एवं शिकायतें साझा कर सकते हैं। गाज़ियाबाद पुलिस का कहना हैं कि नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता हैं। पारदर्शी, उत्तरदायी एवं जवाबदेह पुलिसिंग ही उनका लक्ष्य हैं और भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति आगे भी पूरी कठोरता से लागू रहेगी।

प्लेटफॉर्म्स के लिए डिस्क्रिप्शन:
फेसबुक:

गाज़ियाबाद पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत 4 पुलिसकर्मी निलंबित। फीडबैक सेल के माध्यम से मिली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई। 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!