Search
Close this search box.

ट्रोनिका सिटी पुलिस की बड़ी सफलता: मोबाइल चोरी की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 10 मोबाइल फोन व मोटर साइकिल बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने मोबाइल की दुकान से मोबाइल चोरी की वारदात का मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी हुए 10 मोबाइल फोन विभिन्न कंपनियों के तथा एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की हैं, जो वारदात में प्रयोग की गई थी।

घटना का विवरण:

आपको बता दे कि 2 जुलाई 2025 को वादी आज़ाद, निवासी कासिम विहार, थाना ट्रोनिका सिटी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उनकी मोबाइल दुकान से अज्ञात चोरों ने 5 मोबाइल फोन चोरी कर लिए हैं। इस संबंध में थाना ट्रोनिका सिटी पर मुकदमा संख्या 324/25, धारा 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई।

गिरफ्तारी और पूछताछ:

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज, मैनुअल इनपुट व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर 3 जुलाई को खानपुर तिराहे से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान दीपक पासवान पुत्र राजकुमार, निवासी गांव रोसरा, थाना हसनपुर, जिला समस्तीपुर (बिहार), वर्तमान पता – वाणी विहार, उत्तम नगर, दिल्ली, उम्र 28 वर्ष और दूसरे की अरशद पुत्र मोहम्मद बलिस्टर, निवासी कुम्हार कॉलोनी, उत्तम नगर, दिल्ली, उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई हैं।

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम के अनुसार, पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने कबूल किया कि वे नशे के आदि हैं और दिल्ली से रामपार्क क्षेत्र में वारदात को अंजाम देने आए थे। दुकान के मालिक की लापरवाही का फायदा उठाते हुए दीपक ने दुकान से 5 मोबाइल चोरी किए और मोटर साइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। वहीं, पुलिस को पकड़ा गया आरोपियों के पास से घटना से संबंधित 10 मोबाइल फोन और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं।

आपराधिक इतिहास:

एसीपी के अनुसार, फिलहाल दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना ट्रोनिका सिटी पर चोरी का एक अभियोग पंजीकृत हैं, जबकि अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही हैं।

पुलिस टीम की सराहना:

थाना ट्रोनिका सिटी की टीम की इस त्वरित व सटीक कार्रवाई से आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!