Search
Close this search box.

गाज़ियाबाद पुलिस की महिला सशक्तिकरण पहल: महिला अपराधों की रोकथाम व पिंक बूथ प्रभारियों संग समीक्षा गोष्ठी आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। शनिवार को पुलिस लाइन्स स्थित परमजीत हॉल में महिला सुरक्षा, स्वावलम्बन और आत्मसम्मान को लेकर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी की अध्यक्षता कल्पना सक्सेना, अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) द्वारा की गई। इस गोष्ठी में महिला थाना, परिवार परामर्श केन्द्र तथा समस्त पिंक बूथ प्रभारियों के साथ संवाद स्थापित कर कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के पुलिस आयुक्त के दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया। इस अवसर पर महिलाओं से जुड़े अपराधों की रोकथाम, घरेलू कलह की शिकायतों के प्रभावी निस्तारण एवं महिलाओं के आत्मबल व सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत समीक्षा की गई। वहीं, गोष्ठी में अपर पुलिस उपायुक्त (प्रोटोकॉल), सहायक पुलिस आयुक्त (महिला अपराध) सहित महिला थाना, परिवार परामर्श केंद्र और पिंक बूथ से जुड़ी सभी प्रभारी अधिकारीगण एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। इस पहल का उद्देश्य न केवल महिला अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण बल्कि समाज में महिला शक्ति को सशक्त, सुरक्षित और स्वाभिमानी बनाना हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!