![]()
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। आगामी पर्व मुहर्रम एवं श्रावण कांवड़ यात्रा 2025 को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के समस्त थानों पर पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पुलिस अधिकारियों के साथ क्षेत्र के सम्भ्रान्त नागरिकों, विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों, धार्मिक नेताओं एवं कांवड़ शिविर आयोजकों ने भाग लिया। वहीं, बैठक का मुख्य उद्देश्य आपसी समन्वय स्थापित करना, कानून व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना रहा। साथ ही, बैठक में पर्वों के आयोजन को लेकर रूट, सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था और आवश्यक सहयोग पर चर्चा की गई। सभी समुदायों से अपील की गई कि वे शांति, भाईचारे और सौहार्द के साथ अपने पर्व मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
पुलिस की प्रमुख तैयारियां:
• संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती
• सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से निगरानी
• रूट मैप और ट्रैफिक डायवर्जन की पूर्व तैयारी
• स्थानीय लोगों व शिविर आयोजकों से नियमित संवाद
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीस कमेटी के सदस्यों से भी अनुरोध किया गया हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति का संदेश फैलाएं, लोगों को जागरूक करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। गाज़ियाबाद पुलिस का उद्देश्य हैं कि सभी पर्व शांति, सुरक्षा और उत्साह के साथ मनाए जाएं। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की हैं कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी भ्रामक सूचना से बचें।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









