Search
Close this search box.

पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन ने ली समीक्षा बैठक, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना इंदिरापुरम में पुलिस व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन बृहस्पतिवार को पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन की अध्यक्षता में किया गया। इस गोष्ठी में सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, बीएसआई एवं बीपीओ शामिल हुए। वहीं, बैठक का मुख्य उद्देश्य सिटीजन सर्विसेज की समीक्षा करना और फीडबैक सेल रिपोर्ट के आधार पर सुधारात्मक निर्देश देना था।

गोष्ठी में दिए गए प्रमुख निर्देश:

फीडबैक रिपोर्ट में सामने आए पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई: 15 जून से 30 जून 2025 तक की फीडबैक रिपोर्ट के आधार पर ट्रांस हिंडन जोन में 5 मामलों में 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायतें मिलीं। इनमें थाना इंदिरापुरम के 3 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच शुरू की गई।

पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन में लापरवाही:

थाना इंदिरापुरम की सत्यापन प्रक्रिया अत्यंत खराब पाई गई। थाना/चौकी पर किसी को सत्यापन के लिए बुलाने पर रोक लगाई गई हैं। साथ ही, अनावश्यक मांग करने पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

बीट व्यवस्था मजबूत करने पर ज़ोर:

बीएसआई/बीपीओ को निर्देशित किया गया हैं कि वे अपनी बीट के संभ्रांत व्यक्तियों व सोसाइटी सदस्यों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं ताकि किसी परिवार के बाहर जाने की सूचना पर गश्त बढ़ाई जा सके।

नियमित क्षेत्र भ्रमण अनिवार्य:

चौकी प्रभारी व बीएसआई/बीपीओ को सप्ताह में कम से कम 2-3 बार बीट क्षेत्र का भ्रमण करने का निर्देश दिया गया है ताकि अपराधिक घटनाओं की रोकथाम हो सके।

जनसुनवाई को मिले प्राथमिकता:

थाना/चौकी पर जनसुनवाई रजिस्टर अनिवार्य किया गया हैं। पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर तत्काल समाधान करने को कहा गया हैं।

पारदर्शी प्रणाली से बढ़ेगा भरोसा:

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि पारदर्शी सत्यापन प्रणाली से जनता का पुलिस पर भरोसा बढ़ता हैं। यह केवल सुविधा नहीं बल्कि जनसुरक्षा और सुशासन का आधार हैं, जिसमें सभी पुलिसकर्मियों की भूमिका अहम हैं।
बैठक के दौरान पुलिस उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि नागरिकों को बेहतर सेवा देना प्राथमिकता हैं और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!