Search
Close this search box.

गाज़ियाबाद पुलिस ने खोली 9 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट, 56 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से बड़ी कार्यवाही करते हुए 9 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई हैं। इन अपराधियों पर लूट, धोखाधड़ी, चोरी और नकबजनी जैसे गंभीर अपराधों के 56 से अधिक मामले गाज़ियाबाद समेत अन्य जनपदों के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। दरअसल, यह कार्यवाही पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड एवं पुलिस उपायुक्त नगर धवल जायसवाल के निर्देश पर अपराधियों की सतत निगरानी एवं पुनः आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु की गई हैं।

हिस्ट्रीशीट खोले गए अपराधियों की सूची: क्रमअपराधी का नाम पता उम्र थाना अभियोगों की संख्या-1 कमल पुत्र मोहन तांतीगली नंबर-1, 30 फुटा रोड, नंदग्राम (32 वर्ष) नंदग्राम पर 15 अभियोग, 2- विमला उर्फ पंडितानी पत्नी ओम प्रका शगली नंबर-1, 30 फुटा रोड, नंदग्राम (45 वर्ष) नंदग्राम पर 11 अभियोग, 3- अब्दुल कलाम पुत्र फिदा हुसैन मकान नंबर-176, सैक्टर 12, मिर्जापुर, प्रताप विहार (27 वर्ष), विजयनगर पर 3 अभियोग, 4- अभय उर्फ पोपई पुत्र देवेन्द्रगली नंबर-3, अम्बेडकर नगर (22 वर्ष), विजयनगर पर 4 अभियोग, 5- गुलजार सिद्दकी पुत्र अब्दुल हमीदएच-316, सैक्टर-12, प्रताप विहार (35 वर्ष) विजयनगर पर 5 अभियोग, 6- अमित उर्फ अनुज उर्फ पालू पुत्र रूपाग्राम मोरटा (33 वर्ष) मधुबन बापूधाम पर 5 अभियोग, 7- दीपक पुत्र मलखान एफके-2/9, कांशीराम आवास योजना (28 वर्ष) मधुबन बापूधाम पर 2 अभियोग, 8- राजा शर्मा उर्फ अरविंद शर्मा पुत्र मंगू शर्मा गली नंबर-2, सुभाष नगर (33 वर्ष) नंदग्राम पर 4 अभियोग, 9- राहुल कुमार पुत्र रोहताश कुमार मकान नंबर 305, कल्लूपुरा (27 वर्ष) सिहानी गेट पर 2 अभियोग पंजीकृत हैं। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही अपराधियों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव सुदृढ़ करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं। पुलिस का कहना हैं कि ऐसे अपराधियों पर सतत निगरानी जारी रहेगी, ताकि अपराध को जड़ से समाप्त किया जा सके।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!