Search
Close this search box.

कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क, पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी ने किया कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। आगामी कांवड़ यात्रा 2025 के सुचारु, सुरक्षित और व्यवस्थित संचालन को लेकर गाज़ियाबाद प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क हैं। इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ एवं जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सोमवार को कांवड़ मार्ग का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने कादराबाद पुलिस चौकी, कोतवाली मोदीनगर, मुरादनगर गंगनहर क्षेत्र तथा मेरठ रोड तिराहा स्थित कंट्रोल रूम का दौरा किया। यहां पर उन्होंने सुरक्षा प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, चिकित्सा सहायता, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था तथा संचार नेटवर्क की बारीकी से समीक्षा की। पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गौड़ ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए पूर्व से ही प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। वहीं, जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं, ऐसे में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और समय-समय पर स्थलीय परीक्षण अवश्य करें।

आपको बता दें कि निरीक्षण के दौरान उपस्थित प्रमुख अधिकारी: रणविजय सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), आलोक प्रियदर्शी (अपर पुलिस आयुक्त), सुरेन्द्र नाथ तिवारी (पुलिस उपायुक्त ग्रामीण), सच्चिदानंद (अपर पुलिस उपायुक्त), जियाउद्दीन अहमद (एसीपी), ज्ञान प्रकाश राय (एसीपी), लिपि नागायच (एसीपी), पूनम मिश्रा (एसीपी) सहित कई अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। गाज़ियाबाद पुलिस व प्रशासन की यह तत्परता यह सुनिश्चित करती हैं कि कांवड़ यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हो।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!