Search
Close this search box.

गाज़ियाबाद: कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस को बड़ी सफलता, फैक्ट्री लूटकांड में आरोपी से ₹88,000 बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना निवाड़ी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। पूर्व में वैशाली एडवरटाइजिंग कम्पनी सारा, गोविंदपुरी रोड में हुई ₹10.60 लाख नगद व ₹15 लाख के आभूषणों की लूट की घटना में वांछित अभियुक्त अलीशान से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने ₹88,000 की नकदी बरामद की हैं। दरअसल, यह घटना 26/27 मई 2025 की रात को घटित हुई थी जब अज्ञात चोरों ने फैक्ट्री में घुसकर गार्ड के साथ मारपीट की और हाथ-पैर बांधकर ऑफिस के दरवाजे और दराज तोड़कर नकदी व जेवर लूट लिए थे। इस मामले में थाना निवाड़ी पर मुकदमा दर्ज कर स्वाट टीम ग्रामीण जोन व थाना पुलिस द्वारा अभियुक्तों की तलाश शुरू की गई। घटना में शामिल अभियुक्त शान मोहम्मद को पहले ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका हैं, जबकि उसका साथी अलीशान मौके से फरार हो गया था। बाद में 23 जून को अलीशान ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया, जिसे 30 जून को पीसीआर पर लेकर पुलिस टीम ने पूछताछ की। अलीशान की निशानदेही पर निवाड़ी नहर पुल के पास झाड़ियों से एक पन्नी में छिपाकर रखे गए ₹88,000 की नकदी बरामद की गई। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि यह वही रकम हैं, जो फैक्ट्री से लूटी गई थी, और उसने घटना के बाद इस्तेमाल किया गया तमंचा बहती नहर में फेंक दिया था। अब तक पुलिस कुल ₹10.02 लाख नगद व ₹15 लाख मूल्य के आभूषण बरामद कर चुकी हैं। घटना से जुड़ी आगे की विधिक कार्यवाही जारी हैं। बता दें कि पकड़ा गया आरोपी आलीशान पुत्र कचेडू थाना जानी के सिवाल खास का बताया जा रहा हैं। वहीं, पकड़े गए आरोपी के आपराधिक इतिहास की बात करें तो उसे पर थाना निवाड़ी में लूट व हत्या के प्रयास के 2 मुकदमे, थाना जानी (मेरठ) में चोरी का एक मुकदमा, थाना बड़ौत (बागपत) में चोरी का एक मुकदमा (कुल 4 अभियोग पंजीकृत हैं तथा अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जारी हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!