Search
Close this search box.

कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया रूट निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। आगामी कांवड़ यात्रा 2025 के सकुशल आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मुरादनगर क्षेत्र के गंगनहर व कादराबाद बॉर्डर पर कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में पुलिस आयुक्त गाज़ियाबाद जे. रविन्दर गौड, अपर पुलिस आयुक्त (अपराध एवं कानून-व्यवस्था) आलोक प्रियदर्शी, जिलाधिकारी गाज़ियाबाद दीपक मीणा तथा पुलिस उपायुक्त ग्रामीण जोन सुरेन्द्र नाथ तिवारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मुरादनगर से गुजरने वाले मुख्य कांवड़ मार्गों की भौतिक स्थिति का जायज़ा लिया तथा यातायात की सुगमता, रूट डायवर्जन, आपातकालीन व्यवस्थाएं, सुरक्षा इंतजाम, पेयजल, चिकित्सा सहायता एवं रात्रि विश्राम स्थलों की समीक्षा की। वहीं, निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों व अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही, भारी यातायात दबाव को नियंत्रित करने के लिए रूट डायवर्जन योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के भी निर्देश दिए गए। प्रशासन एवं पुलिस की यह संयुक्त पहल आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं यातायात प्रबंधन को लेकर उनकी गंभीरता को दर्शाती हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!