Search
Close this search box.

कविनगर पुलिस: वांछित इनामिया बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के थाना कविनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। पुलिस टीम ने एक इनामिया व वांछित बदमाश को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया हैं। बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ हैं।

एसीपी कवि नगर भास्कर वर्मा के अनुसार, रविवार को थाना कविनगर पुलिस टीम द्वारा चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं अपराध नियंत्रण अभियान के तहत डॉयमंड तिराहे के पास सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देख चालक ने कार वापस मोड़ भागने का प्रयास किया, लेकिन कार एक पेड़ से टकरा गई। कार से उतरकर एक व्यक्ति भागने लगा और पुलिस द्वारा पीछा करने पर उसने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जिसने पुलिस को अपना नाम: जितेंद्र उर्फ जीतन उर्फ सत्येंद्र पुत्र प्रेम सिंह निवासी हाल पता, थाना खानपुर, जनपद बुलंदशहर बताया हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह थाना कविनगर में दर्ज एक मामले की पैरवी के सिलसिले में गाज़ियाबाद आया था।

अपराधिक इतिहास: एसीपी के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ जनपद हापुड़ में 6 अभियोग, बुलंदशहर में 1, और कविनगर गाजियाबाद में 1 अभियोग पंजीकृत हैं तथा अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!