Search
Close this search box.

ट्रोनिका सिटी पुलिस को बड़ी सफलता, वाहन चोर गैंग के 3 सदस्य गिरफ्तार, 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया हैं। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस को इनके कब्जे से अलग-अलग कंपनियों की कुल 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। वहीं, गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम शाहरुख पुत्र शफीक (उम्र 26 वर्ष), हसन पुत्र बदरुद्दीन (उम्र 20 वर्ष) अनस पुत्र केसर अंसारी (उम्र 23 वर्ष), निवासी थाना ट्रोनिका सिटी गाज़ियाबाद बताया जा रहे हैं। इनके चौथे साथी दीपू पुत्र महेश, निवासी अगरौला, फिलहाल फरार हैं और उसकी तलाश की जा रही हैं।

पुलिस पूछताछ में खुलासा: एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे मिलकर फैक्ट्री एरिया, लोनी, लोनी बार्डर, अंकुर विहार व दिल्ली से रैकी कर मोटरसाइकिलें चोरी करते थे। चोरी के बाद वह वाहनों को मंडौला के जंगलों में छिपा देते थे और मौका पाकर दिल्ली के कबाड़ी बाजार में बेच देते थे। वे डुप्लीकेट या मास्टर चाबी और लॉक तोड़कर बाइक चोरी करते थे। इनके पास से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।

एसीपी के मुताबिक, इन वाहनों के संबंध में दिल्ली के ई-पुलिस स्टेशन एमवी थेफ्ट, थाना लोनी बार्डर और लोनी, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में मामले दर्ज हैं।

कानूनी कार्यवाही: पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ धारा 317(2), 317(5) में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी हैं तथा अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!