Search
Close this search box.

मुरादनगर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोपी को किया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। मुरादनगर थानाक्षेत्र में युवती के साथ कई वर्षों से यौन शोषण, वीडियो ब्लैकमेलिंग और गंभीर आरोपों में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। दरअसल, मामला 25 जून 2025 का हैं, जब एक पीड़ित पिता ने थाना मुरादनगर में तहरीर दी कि अभियुक्त मतीन पुत्र मोहम्मद उमर, निवासी ग्राम नेकपुर, ने उसकी 19 वर्षीय पुत्री की नहाते समय की वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और लगभग तीन वर्षों तक उसका यौन शोषण करता रहा। जब पीड़िता ने मतीन की हरकतों की शिकायत उसके भाईयों से की, तो मतीन के भाईयों ने भी अपने भाई का साथ दिया।

गंभीर धाराओं में केस दर्ज

एसीपी मसूरी लिपि नगायच के अनुसार, प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए थाना मुरादनगर पर तत्काल भारतीय न्याय संहिता की धारा 77/308(2)/64/351(3) बीएनएस व 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया और अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई।

मुखबिर की सूचना पर मतीन गिरफ्तार

बता दें कि 27 जून 2025 को मुखबिर की सूचना पर थाना मुरादनगर पुलिस टीम ने अभियुक्त मतीन को गिरफ्तार कर लिया। मतीन की उम्र लगभग 30 वर्ष हैं और वह ग्राम नेकपुर, थाना मुरादनगर, गाज़ियाबाद का निवासी हैं।

पूछताछ में कबूलनामाः

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में मतीन ने कबूला कि वह चार वर्ष पहले पीड़िता के घर ट्रैक्टर ड्राइवर के रूप में कार्यरत था, और उसी दौरान उसने पीड़िता की आपत्तिजनक वीडियो बना ली थी। इस वीडियो के माध्यम से वह उसे ब्लैकमेल कर कई वर्षों तक शारीरिक शोषण करता रहा।

पुलिस कार्रवाई जारी

एसीपी के मुताबिक, फिलहाल, अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज आपराधिक मामले की जांच चल रही हैं। अन्य आपराधिक इतिहास खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना हैं कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!