
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। गाज़ियाबाद के ट्रांस हिंडन जोन में बढ़ते सम्पत्ति संबंधी अपराधों और कानून व्यवस्था की चुनौतियों को देखते हुए पुलिस आयुक्त गाज़ियाबाद ने एक सख्त रुख अपनाते हुए समीक्षा बैठक (अपराध गोष्ठी) की अध्यक्षता की। इस बैठक में ज़ोन के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, बीएसआई और बीपीओ शामिल हुए।
तकनीक के साथ रणनीति: अपराध रोकने का नया एजेंडा
गोष्ठी में इंदिरापुरम सर्किल के अपराधों पर गूगल मैपिंग और पीपीटी प्रजेंटेशन के जरिये विश्लेषण किया गया। इसके आधार पर पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि: • AI तकनीक का अधिकतम इस्तेमाल करें • अपराधियों की मूवमेंट पर CCTV नेटवर्क से कड़ी निगरानी हो • डेटा आधारित निगरानी और कार्ययोजना बनाई जाए।
भ्रष्टाचार पर दो टूक: बर्दाश्त नहीं होगा
बैठक में पुलिस आयुक्त ने दो टूक कहा कि: “किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार नहीं चलेगा। यदि शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ तत्काल कठोर कार्यवाही की जाएगी।” उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि हर FIR दर्ज होनी चाहिए, पीड़ित को थाने में परेशान न किया जाए, और Zero FIR में भी तुरंत कार्रवाई हो।
जन-सुनवाई और जवाबदेही को मिली प्राथमिकता
पुलिस आयुक्त ने यह निर्देश भी दिया कि: • अधिकारी अपने कार्यालयों में नियमित जनसुनवाई करें • सभी शिकायती प्रार्थना पत्रों की गुणवत्तापूर्ण जांच कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें
कानून व्यवस्था के मोर्चे पर विशेष निर्देश
• श्रावण मास और आगामी त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस फोर्स को चौकस रहने को कहा गया • इंटरस्टेट सीमाओं पर सतत चेकिंग • भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन को लेकर विशेष प्लान • बाजारों और सड़कों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश
जवाबदेह और संवेदनशील पुलिसिंग की ओर कदम
गोष्ठी का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि: “पुलिस और जनता के बीच भरोसे का रिश्ता कायम करना हमारी ज़िम्मेदारी हैं। जवाबदेही और संवेदनशीलता, आज के पुलिसिंग की सबसे बड़ी जरूरत हैं।” इस अहम बैठक ने साफ कर दिया कि अब गाज़ियाबाद पुलिस सिर्फ रिएक्टिव नहीं, बल्कि प्रोएक्टिव और तकनीक आधारित कार्यशैली की ओर बढ़ रही हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









