रवि शर्मा हत्याकांड: 25000 का इनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट के तहत स्वाट टीम ग्रामीण जोन और थाना मुरादनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। हत्या के मामले में वांछित ₹25,000 का इनामी मुख्य आरोपी चौधरी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

एसीपी मसूरी लिपि नगायच के अनुसार, शुक्रवार को पुलिस टीम रावली रोड पर गश्त और चेकिंग में जुटी थी, तभी एक बाइक सवार संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर खिमावती-सुराना लिंक रोड की ओर मुड़ गया। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन आरोपी ने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की। इसी दौरान उसकी बाइक फिसल गई और जब पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की, तो उसने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें मुख्य आरोपी मोंटी चौधरी के दोनों पैरों में गोली लगी। मौके से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से एक अवैध पिस्टल (.32 बोर), 2 खोखे- कारतूस, 3 जिंदा कारतूस और चोरी की एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई।

हत्या में था वांछित 

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 18 जून 2025 को मुरादनगर क्षेत्र में रवि शर्मा की हत्या की थी और तभी से फरार था।

मुख्य आरोपी का आपराधिक इतिहास 

गिरफ्तार आरोपी मोंटी चौधरी, निवासी ग्राम मिल्क रावली, थाना मुरादनगर, गाज़ियाबाद के खिलाफ बलात्कार और हत्या जैसे गंभीर अपराधों में मुकदमे दर्ज हैं।

साथी पर भी इनाम 

एसीपी के मुताबिक, रवि शर्मा हत्याकांड में मोंटी चौधरी के साथ शामिल दूसरा आरोपी अजय उर्फ मिनी, निवासी मिल्क रावली, अब भी फरार हैं। उसकी गिरफ्तारी पर भी ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया हैं। पुलिस ने घायल मोंटी चौधरी को अस्पताल में भर्ती कराया हैं और मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही जारी हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें