लोनी बॉर्डर क्षेत्र के इन्द्रापुरी स्थित BRS कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम, एसीपी अंकुर विहार अमर दीप कुमार मौर्य ने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद/लोनी बॉर्डर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के ग्रामीण जोन में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र के इन्द्रापुरी स्थित BRS कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में एसीपी अंकुर विहार अमर दीप कुमार मौर्य ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल की छात्राओं को महिला सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों, सामाजिक सम्मान और आत्मनिर्भरता के महत्व के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना और किसी भी विषम परिस्थिति में उचित निर्णय लेने के लिए प्रेरित करना रहा। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को समझाया कि महिला सुरक्षा केवल कानून-व्यवस्था से जुड़ा विषय नहीं हैं, बल्कि इसके लिए जागरूकता, आत्मसम्मान और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी भी आवश्यक हैं।
छात्राओं को महिला सुरक्षा और अधिकारों की दी गई जानकारी
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को बताया गया कि उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए। किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न, छेड़छाड़ अथवा असुरक्षा की स्थिति सामने आने पर डरने या चुप रहने के बजाय अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा पुलिस को इसकी जानकारी देनी चाहिए। छात्राओं को यह संदेश भी दिया गया कि वे किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने में संकोच न करें। जागरूकता के माध्यम से बालिकाओं को अपने आत्मसम्मान की रक्षा करने, आत्मविश्वास बनाए रखने और शिक्षा के साथ-साथ जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
उत्कृष्ट कार्यों के लिए छात्राओं को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उत्कृष्ट कार्यों के उद्देश्य से छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। सम्मानित किए जाने से छात्राओं का उत्साह बढ़ाने तथा उन्हें भविष्य में बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम ने छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के महत्व को समझने का अवसर प्रदान किया। इस प्रकार के कार्यक्रमों के जरिए बालिकाओं को न केवल जागरूक किया जाता हैं, बल्कि उन्हें अपनी क्षमताओं को पहचानने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए भी प्रेरित किया जाता हैं।
मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर जोर
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और जरूरत पड़ने पर पुलिस तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा हैं। स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, क्योंकि छात्राएं कम उम्र से ही सुरक्षा और अधिकारों के प्रति सजग हो सकती हैं। कार्यक्रम में एसीपी अंकुर विहार श्री अमर दीप कुमार मौर्य ने प्रतिभाग किया। इस दौरान थाना लोनी बॉर्डर प्रभारी श्री मुकेश कुमार सोलंकी भी मौजूद रहे। पुलिस की ओर से आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को संदेश दिया गया कि वे शिक्षा, आत्मविश्वास और जागरूकता के बल पर आगे बढ़ें, अपने अधिकारों को पहचानें और किसी भी समस्या की स्थिति में उचित सहायता प्राप्त करें। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक समाज के निर्माण में पुलिस, स्कूल प्रशासन, अभिभावकों और आम नागरिकों की सहभागिता महत्वपूर्ण हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India