||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस को ईवीएम एवं वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) के उपरांत प्रस्तावित मॉकपोल की प्रक्रिया के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत खोला एवं बंद किया गया। यह प्रक्रिया 17 सितंबर 2026 को वीडियोग्राफी एवं सीसीटीवी निगरानी के बीच संपन्न हुई। ईवीएम वेयरहाउस को खोलने और बंद करने के दौरान राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें अमित रंजन (भारतीय जनता पार्टी), ताहिर हुसैन (समाजवादी पार्टी), डॉ. बाबूराम (इंडियन नेशनल कांग्रेस) तथा मनोज कुमार (बहुजन समाज पार्टी) शामिल रहे।
20 और 21 सितंबर को प्रस्तावित मॉकपोल
अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा 18 सितंबर 2026 को सभी संबंधित राजनीतिक दलों को पत्र जारी कर प्रस्तावित मॉकपोल की जानकारी दी गई हैं। पत्र के माध्यम से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को 20 सितंबर 2026 (रविवार) एवं 21 सितंबर 2026 (सोमवार) को प्रस्तावित मॉकपोल के दौरान उपस्थित रहने की सूचना दी गई हैं। मॉकपोल की प्रक्रिया ईवीएम एवं वीवीपैट से संबंधित निर्धारित निर्वाचन प्रक्रिया एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुरूप कराई जाएगी।
निर्वाचन आयोग के मैनुअल में विस्तृत प्रक्रिया
ईवीएम के भंडारण, सुरक्षा एवं उससे संबंधित प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश भारत निर्वाचन आयोग के ईवीएम-वीवीपैट मैनुअल में उपलब्ध हैं। संबंधित जानकारी भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India