
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। सड़क दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत तक कमी लाने और आमजन को सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज गाज़ियाबाद पुलिस ने एक महत्वपूर्ण समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया। यह गोष्ठी पुलिस लाइन्स स्थित परमजीत हॉल में आयोजित की गई, जिसमें भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों समेत यातायात विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस आयुक्त गाज़ियाबाद के आदेशों एवं अपर पुलिस आयुक्त (अपराध एवं कानून व्यवस्था) के निर्देशन में आयोजित इस गोष्ठी में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे एवं एनएच-09 से संबंधित यातायात सुधार के विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई।
गोष्ठी में प्रमुख बिंदुओं पर बनी सहमति:
• आईपीईएम व एबीईएस कॉलेज के निकट नए प्रवेश/निकास मार्गों का चौड़ीकरण। • एनएच-09 पर सभी अंडरपास और निकास मार्गों पर रिफ्लेक्टिव साइनेज की स्थापना। • ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सर्विस रोड का निर्माण।
• यूपी गेट से डासना तक दोनों ओर लोहे की रेलिंग लगाना। • बुलंदशहर लाल कुआं उतार पर रोड चौड़ीकरण एवं डिवाइडर को ऊँचा कराना। • आईएमएस कॉलेज साइड लाल कुआं क्षेत्र में यातायात निरीक्षक-1 का कार्यालय निर्माण। • लोनी पुस्ता उतार पर यातायात निरीक्षक-6 का कार्यालय निर्माण। • एक्सप्रेस-वे व एनएच-09 पर अतिरिक्त एम्बुलेंस, पेट्रोलिंग वाहन और रिकवरी वैन की संख्या बढ़ाना। • ANPR कैमरे लगाना ताकि गलत दिशा में चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जा सके। • रात्रि में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और आवश्यकता अनुसार रम्बल स्ट्रिप्स की व्यवस्था। • ट्रैफिक कर्मियों के लिए 20 ट्रैफिक बूथ के निर्माण पर सहमति। इस समन्वय बैठक में अपर पुलिस उपायुक्त-यातायात, सहायक पुलिस आयुक्त-यातायात, परियोजना निदेशक-NHAI व उनकी टीम के साथ-साथ समस्त यातायात निरीक्षकगण भी मौजूद रहे। यदि आम जनता को यातायात व्यवस्था से संबंधित किसी भी समस्या या सुझाव हो तो वह adcp-traffic.gz@up.gov.in पर ईमेल कर सकते हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









