Search
Close this search box.

कविनगर में 8.15 लाख की लूट का बड़ा खुलासा: 6 बदमाश गिरफ्तार, ₹6.45 लाख नगद, असलहे और बाइकें बरामद, लूट में शामिल ड्राइवर भी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट के लिए यह एक बड़ी कामयाबी हैं। थाना कविनगर क्षेत्र में क्रीमवेल कंपनी के कर्मी से 8.15 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने छह शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपियों के कब्जे से ₹6.45 लाख नगद, अवैध असलहे, लूट में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, और अन्य सामान बरामद हुआ हैं।

लूट की वारदात और पुलिस की कार्रवाई 

डीसीपी नगर धवल जायसवाल के अनुसार, 16 जून 2025 को सिद्धार्थ रस्तोगी (क्रीमवेल कंपनी, अजन्ता कोल्ड स्टोर) के कर्मचारी अमित कुमार से नेहरू नगर फ्लाईओवर के नीचे तीन बाइक सवार बदमाशों ने आंख में मिर्च पाउडर डालकर और असलहा दिखाकर ₹8.15 लाख और चेक का बैग लूट लिया था। घटना की सूचना मिलते ही मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की और कई टीमें गठित की गईं।

पुलिस मुठभेड़ में 5 आरोपी घायल होकर गिरफ्तार 

डीसीपी के मुताबिक, 20 जून को स्वाट टीम क्राइम ब्रांच, थाना कविनगर, और थाना मधुबन बापूधाम की संयुक्त कार्रवाई में इस घटना से जुड़े सूरज, नितिन, मनीष, अंकुश उर्फ काले और ब्रिजेश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। फायरिंग में सूरज, नितिन, मनीष, अंकुश और ब्रिजेश के पैरों में गोली लगी, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

ड्राइवर ही निकला मास्टरमाइंड

पूछताछ के दौरान पता चला कि अमित कुमार, जो कंपनी का ड्राइवर हैं, उसी ने लूट की साजिश रची थी। पैसों की तंगी के कारण अमित ने अपने साथी मनीष के जरिए सूरज से संपर्क साधा और कंपनी के पैसे लूटने की योजना बनाई। अमित को भी गिरफ्तार कर लिया गया हैं और उसके पास से ₹1.15 लाख नकद बरामद किए गए हैं।

लूट की पूरी प्लानिंग इस तरह रची गई 

• अमित ने क्रीमवेल कंपनी से पैसे लेकर पहले अपने घर जाकर ₹1.15 लाख अलग रख लिए।

• फिर बाकी कैश लेकर निकला और मनीष के इशारे पर सूरज, नितिन, ब्रिजेश, और अंकुश ने लूट को अंजाम दिया।

• मिर्च पाउडर से हमला कर बैग छीना गया और पैसे को बाद में आपस में बांटने की योजना थी।

• गिरफ्तार होने से पहले इन बदमाशों ने कुछ रकम मौज-मस्ती, मोबाइल खरीद, और बैंक में जमा कर दी थी।

बरामदगी का विवरण 

बता दें कि आरोपियों के पास से ₹6.45 लाख नगद, 5 अवैध तमंचे (315 बोर), ज़िंदा और खोखा कारतूस, 2 मोटरसाइकिल, ₹31,000 कीमत का मोबाइल फोन, ₹26,400 की बैंक रसीद (लूट की रकम से जमा की गई) भी बरामद हुई हैं।

आपराधिक इतिहास 

गिरफ्तार अभियुक्तों पर गाज़ियाबाद, हापुड़ और अन्य जिलों में लूट, गैंगस्टर एक्ट, शराब तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमें 

वहीं, गिरफ्तार करने वाली टीम में स्वाट टीम क्राइम ब्रांच गाज़ियाबाद, स्वाट टीम नगर जोन, थाना कविनगर पुलिस और थाना मधुबन बापूधाम पुलिस भी शामिल हैं।

 

 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!