Search
Close this search box.

मोदीनगर में मुठभेड़: चेन लूट का शातिर बदमाश शोएब घायल अवस्था में गिरफ्तार, ₹25,000 नकद और अवैध असलाह बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट ग्रामीण के थाना मोदीनगर पुलिस को अपराध नियंत्रण अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। चेन स्नैचिंग के मामले में वांछित एक शातिर बदमाश मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल होकर पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

एसीपी मोदीनगर (कार्यवाहक) लिपि नगायच के अनुसार, शुक्रवार देर रात समय करीब 11:45 बजे पुलिस टीम बुदाना इलाके में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो स्कूटी सवार संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए, जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन, दोनों पुलिस को देखकर बुदाना के जंगल की ओर भागने लगे और भागते हुए पुलिस पर फायरिंग भी की। इसी दौरान स्कूटी फिसल कर गिर गई।

एसीपी के मुताबिक, पुलिस टीम ने जब उन्हें घेरने की कोशिश की तो एक बदमाश ने फिर से जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, जिसके जवाब में आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान एक बदमाश शोएब पुत्र साजिद निवासी खैर नगर, मेरठ के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

बरामदगी और खुलासा: 

पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा (315 बोर), 2 खोखे-कारतूस, 2 जिंदा कारतूस, एक स्कूटी और ₹25,000 नकद बरामद किए। पूछताछ में शोएब ने कबूल किया कि यह पैसे उसने अपने साथी समीर के साथ मिलकर 4 जून को हरमुखपुरी क्षेत्र में एक महिला की चेन लूटकर हासिल किए थे। लूटी गई चेन बेचकर ये रकम प्राप्त हुई थी।

32 आपराधिक मुकदमे दर्ज 

गिरफ्तार बदमाश शोएब पर मेरठ सहित विभिन्न जनपदों में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसे संगीन धाराओं में कुल 32 मुकदमे दर्ज हैं। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं और फरार बदमाश की तलाश जारी हैं। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही हैं।

 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!