गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में जनसुनवाई: वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जनसुनवाई की गई। इस दौरान आम नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) केशव कुमार चौधरी, पुलिस उपायुक्त नगर धवल जायसवाल तथा पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित जनसमस्याओं की सुनवाई की गई। वहीं, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन ऋजुल ने भी अपने कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर नागरिकों की शिकायतें सुनीं।

नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने के निर्देश

जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने नागरिकों की ओर से प्रस्तुत समस्याओं एवं शिकायतों को सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनसुनवाई का उद्देश्य नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर प्रदान करना तथा शिकायतों पर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना रहा। वरिष्ठ अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार परीक्षण किया जाए और तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी न हो तथा प्रत्येक प्रकरण में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए समयसीमा के भीतर कार्रवाई की जाए।

पारदर्शिता और जवाबदेही पर विशेष जोर

जनसुनवाई के दौरान शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता, निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि नागरिकों की समस्याओं को केवल औपचारिकता के रूप में न लिया जाए, बल्कि प्रत्येक प्रकरण की प्रकृति और तथ्यों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि शिकायतकर्ता की समस्या का उचित समाधान हो और पुलिस स्तर पर की जाने वाली कार्रवाई नियमानुसार हो। नागरिकों की शिकायतों पर गंभीरता से विचार करते हुए प्रभावी कार्रवाई करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी हैं।

समयबद्ध निस्तारण से नागरिकों को राहत देने पर जोर

गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आयोजित इस जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनसुनवाई व्यवस्था का उद्देश्य पुलिस और आम नागरिकों के बीच संवाद को मजबूत करना, शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया को प्रभावी बनाना तथा नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उचित मंच उपलब्ध कराना हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों पर की गई कार्रवाई की गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए और प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की जनसुनवाई व्यवस्था नागरिकों की शिकायतों को सुनने, उनका निष्पक्ष परीक्षण करने और नियमानुसार समाधान की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का उद्देश्य शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और प्रभावी बनाना हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें