लिंक रोड क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगा था आरोपी, जवाबी कार्रवाई में दोनों पैरों में लगी गोली; आरोपी पर करीब 100 मुकदमे दर्ज
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच और थाना लिंक रोड पुलिस टीम ने बीती देर रात मुठभेड़ के दौरान 50 हज़ार रुपये के इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मेरठ निवासी फरमान (29) पुत्र मेहरबान के रूप में हुई हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से लिंक रोड क्षेत्र से चोरी की गई सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार, एक तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक कारतूस बरामद किया हैं।
चेकिंग के दौरान पुलिस पर की फायरिंग
एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि 10 अक्टूबर को क्राइम ब्रांच और थाना लिंक रोड पुलिस की संयुक्त टीम सूर्यनगर चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन कार सवारों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में कार चला रहे फरमान के दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, उसका एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हैं।
लिंक रोड क्षेत्र से चोरी की गई थी फॉर्च्यूनर
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार बरामद की हैं, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP16DU 0500 हैं। पुलिस के अनुसार, यह कार थाना लिंक रोड क्षेत्र से चोरी की गई थी। इस संबंध में थाना लिंक रोड पर मुकदमा संख्या 218/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज हैं। इसके अलावा आरोपी के पास से 315 बोर का एक तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक कारतूस भी बरामद किया गया हैं।
करीब 100 मुकदमे दर्ज, दो थानों से था वांछित
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार फरमान शातिर किस्म का अपराधी हैं। उसके खिलाफ लूट, चोरी, हत्या के प्रयास, दुष्कर्म और गैंगस्टर एक्ट समेत करीब 100 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। आरोपी थाना लिंक रोड और थाना मधुबन बापूधाम से वांछित चल रहा था। थाना लिंक रोड से उस पर 50 हज़ार रुपये का इनाम घोषित था।
क्राइम ब्रांच और लिंक रोड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
इस कार्रवाई को गाज़ियाबाद क्राइम ब्रांच और थाना लिंक रोड पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं। फरार साथी की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India