Search
Close this search box.

गाज़ियाबाद साइबर क्राइम पुलिस की बड़ी कामयाबी, फर्जी शेयर ट्रेडिंग गिरोह का पर्दाफाश, 61 लाख से ज्यादा की रिकवरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट के थाना साइबर क्राइम की टीम ने एक अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की हैं। गिरफ़्तार आरोपी का नाम नौशाद हैं, जो उत्तर प्रदेश के शामली जिले का रहने वाला हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी नौशाद और उसका गैंग लोगों को फर्जी व्हाट्सएप ग्रुप्स में जोड़कर उन्हें शेयर ट्रेडिंग के नाम पर झांसा देता था। गिरोह द्वारा इस्तेमाल की जा रही फर्जी वेबसाइट WWW.YSTS-VIP.COM के माध्यम से दो अलग-अलग मामलों में गाज़ियाबाद के नागरिकों से करोड़ों की ठगी की गई। पहला मामला तेजपाल सिंह निवासी वसुंधरा, गाजियाबाद से जुड़ा हैं, जिनसे करीब 4 करोड़ 96 लाख रुपये की ठगी की गई थी। पुलिस की तत्परता से इस मामले में 61 लाख रुपये से ज्यादा की रकम रिकवर की गई हैं।

दूसरे मामले में राम कुमार अग्रवाल निवासी इंदिरापुरम, गाज़ियाबाद के साथ 55 लाख 50 हज़ार रुपये की ठगी की गई। दोनों पीड़ितों को व्हाट्सएप ग्रुप्स के ज़रिये फर्जी वेबसाइट पर निवेश के लिए प्रेरित किया गया था।

पूछताछ में नौशाद ने खुलासा किया कि वह दिल्ली निवासी आशीष राहुल के साथ मिलकर काम करता था और गैंग को फर्जी बैंक अकाउंट उपलब्ध कराता था। हर ट्रांजैक्शन पर इन्हें कमीशन मिलता था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया हैं कि इस गिरोह ने गाज़ियाबाद के अलावा तमिलनाडु और कर्नाटका राज्यों में भी इसी तरीके से करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया हैं। गाज़ियाबाद साइबर क्राइम पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ़ स्थानीय स्तर पर बल्कि अंतरराज्यीय गिरोहों के खिलाफ़ भी एक बड़ी चेतावनी हैं।

 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!