15 अगस्त पर पुलिस का मानवीय चेहरा आया सामने, चौकी प्रभारी ने गरीबों में बांटे फल और मिठाइयां

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थाना मुरादनगर की कस्बा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच फल और मिठाइयों का वितरण कर पुलिस का मानवीय चेहरा पेश किया। चौकी प्रभारी की इस पहल से झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले गरीब परिवारों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। 15 अगस्त को चौकी प्रभारी अरुण कुमार ने जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें फल एवं मिठाइयां वितरित कीं। मिठाई और फल पाकर बच्चों तथा अन्य जरूरतमंद लोगों के चेहरे खिल उठे। स्थानीय लोगों ने चौकी प्रभारी की इस पहल की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

कांवड़ यात्रा के दौरान भी निभाई अहम भूमिका

थाना मुरादनगर की कस्बा चौकी प्रभारी अरुण कुमार अपने अच्छे व्यवहार और जनसरोकार से जुड़े कार्यों को लेकर लगातार चर्चा में रहे हैं। सावन माह में आयोजित कांवड़ यात्रा के दौरान भी उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरीबों के बीच फल और मिठाइयां वितरित करने की पहल को लोगों ने पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास एवं मानवीय संबंधों को मजबूत करने वाला कदम बताया। स्थानीय लोगों का कहना हैं कि पुलिस का ऐसा संवेदनशील व्यवहार समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ जरूरतमंदों के बीच सुरक्षा और अपनापन की भावना भी पैदा करता हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें