||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस को मंगलवार यानी 9 अप्रैल को एक बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध गांजा की तस्करी करने वाली दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनकी, पहचान थाना क्षेत्र निवासी शबनम और ज्योति आर्यन के रूप में हुई हैं।
दरअसल, दोनों अभियुक्ताओं को रिछपाल गढ़ी की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान इनके पास से 10 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा और गांजा की बिक्री से प्राप्त 18,250 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्ताओं ने बताया कि वे बाहर से चोरी-छिपे गांजा लाकर छोटी-छोटी पुड़ियों में पैक करती थीं और राह चलते लोगों को बेचती थीं, जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा हो जाता था। एसीपी वेव सिटी उपासना पांडे के अनुसार, पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









