लोनी में हनुमान जन्मोत्सव पर निकली विशाल शोभा यात्रा, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, नारेबाजी पर उठे सवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर लोनी क्षेत्र में हिंदू रक्षा दल द्वारा एक विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और विभिन्न हिंदू संगठनों के लोगों ने भाग लिया। यह शोभा यात्रा इंद्रपुरी 2 नंबर से दोपहर करीब 1:30 बजे शुरू होकर दिल्ली-सहारनपुर रोड और लोनी तिराहा होते हुए गढ़ी कटिया पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान भारी भीड़ के चलते कई स्थानों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही और जाम की स्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी के नेतृत्व में एसीपी/एडीसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय, एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम, एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा सहित लोनी सर्किल के सभी थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे। शोभा यात्रा में हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी भी अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा जय श्रीराम के नारे लगाए गए। हालांकि, कुछ स्थानों पर विशेष समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी की शिकायतें भी सामने आईं, जिस पर पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर बनी रही। पूरे रूट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने यातायात को डायवर्ट कर हालात को नियंत्रित रखने का प्रयास किया। शोभा यात्रा फुल साउंड डीजे के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई और किसी भी तरह की अप्रिय घटना सामने नहीं आई। हालांकि, नारेबाजी को लेकर सवाल जरूर खड़े हो रहे हैं कि क्या इस तरह के आयोजनों में किसी विशेष समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करना उचित हैं। ऐसे मामलों पर सख्ती से कार्रवाई की आवश्यकता महसूस की जा रही हैं, ताकि सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था बनी रहे।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें