कमिश्नरेट में जनसुनवाई से बढ़ा जनता का भरोसा, रोज मिल रहा समाधान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। गाज़ियाबाद कमिश्नरेट में आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए रविवार को छोड़कर प्रतिदिन जनसुनवाई की जाती हैं। पुलिस अधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों की समस्याएं सुनी जाती हैं और उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए जाते हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) केशव कुमार चौधरी ने अपने कार्यालय में पहुंचे लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था/यातायात) राजकरन नैय्यर ने भी जनसुनवाई करते हुए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना और उनके शीघ्र समाधान के निर्देश जारी किए। इसके अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) सुरेन्द्र नाथ तिवारी तथा पुलिस उपायुक्त (नगर/मुख्यालय) धवल जायसवाल ने भी अपने कार्यालयों में आए फरियादियों की शिकायतों पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गाज़ियाबाद पुलिस की यह नियमित जनसुनवाई व्यवस्था आमजन को राहत देने के साथ-साथ पुलिस और जनता के बीच विश्वास को भी लगातार मजबूत कर रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें