फर्जी मेडिकल इंश्योरेंस क्लेम का पर्दाफाश, महिला गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना मुरादनगर पुलिस ने मेडिकल इंश्योरेंस में धोखाधड़ी करने के एक मामले का खुलासा करते हुए वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस के अनुसार, 1 जनवरी 2026 को वादी शक्ति ठाकुर, जो रायल सुन्दरम जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड, देविका टावर, नेहरू प्लेस, नई दिल्ली से जुड़े हैं, ने थाना मुरादनगर में तहरीर दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि अभियुक्ता खुशबू (पत्नी भारत मित्तल), निवासी बल्लभगढ़, फरीदाबाद (हरियाणा) ने आर मैक्स अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर, मुरादनगर के साथ मिलकर अपनी आंख के इलाज के फर्जी मेडिकल दस्तावेज तैयार कराए और हेल्थ इंश्योरेंस का क्लेम लेने का प्रयास किया। इस मामले में थाना मुरादनगर पर धारा 318(4)/336(3)/338/340(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई।

गिरफ्तारी का विवरण: दरअसल, शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर थाना मुरादनगर पुलिस ने अभियुक्ता खुशबू (उम्र करीब 27 वर्ष) को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में खुलासा: एसीपी/एडीसीपी मसूरी लिपि नगायच ने बताया कि पूछताछ के दौरान अभियुक्ता ने स्वीकार किया कि उसने मेडिकल इंश्योरेंस से पैसे प्राप्त करने के उद्देश्य से आर मैक्स अस्पताल के साथ मिलकर अपनी आंख के इलाज के फर्जी दस्तावेज तैयार कराए थे और क्लेम के लिए आवेदन भी किया था।

आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार, अभियुक्ता के खिलाफ इस मामले में थाना मुरादनगर पर एक मुकदमा दर्ज हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही हैं।

अग्रिम कार्रवाई: पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें