गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में आधुनिक सुविधाओं का लोकार्पण, जन-केंद्रित पुलिसिंग की दिशा में बड़ा कदम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद द्वारा जनसेवा और आधुनिक पुलिसिंग को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अपराध शाखा परिसर, लोहिया नगर में नवनिर्मित एवं उन्नत सुविधाओं का लोकार्पण किया गया। दरअसल, बृहस्पतिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर “नई दिशा, नई उड़ान” की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस विभाग ने जन-केंद्रित पुलिसिंग को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की भूमिका केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के साथ संवेदनशील संवाद स्थापित करना भी हैं। कार्यक्रम के दौरान परिसर में स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा श्रद्धापूर्वक संपन्न कराई गई, जो पुलिस बल की आस्था और नैतिक दृढ़ता का प्रतीक हैं। साथ ही अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) का आधुनिक कार्यालय स्थापित किया गया, जिससे प्रशासनिक कार्यों में दक्षता और बेहतर समन्वय सुनिश्चित होगा। नागरिक सुविधाओं के अंतर्गत आरओ वाटर प्लांट, एक सुव्यवस्थित प्रतीक्षालय और हरित उद्यान का भी लोकार्पण किया गया। यह सुविधाएं पुलिस परिसर में आने वाले आम नागरिकों को सम्मानजनक और सुविधाजनक वातावरण प्रदान करेंगी। इसके अलावा स्थानीय खुफिया इकाई (LIU) के अत्याधुनिक कार्यालय का उद्घाटन किया गया, जो सुरक्षा और सूचना तंत्र को और मजबूत करेगा। परिसर में एक आधुनिक कैफेटेरिया भी स्थापित किया गया हैं, जहां पुलिस कर्मियों और आगंतुकों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। यह पहल पुलिस कर्मियों के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता और सम्मान को दर्शाती हैं। इस अवसर पर डीसीपी सिटी, डीसीपी रूरल, डीसीपी ट्रैफिक, एडीसीपी अपराध सहित सभी एसीपी और मीडियाकर्मी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह पहल गाज़ियाबाद पुलिस को और अधिक प्रभावी, संवेदनशील और जनहितैषी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें