||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। जनपद में डीजल, पेट्रोल व सीएनजी की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की कमी नहीं हैं। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि जिले में सभी ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद हैं और कोई भी पेट्रोल पंप ड्राई नहीं हैं। वहीं, बैठक में जिलापूर्ति अधिकारी सहित विभिन्न तेल कंपनियों के सेल्स ऑफिसर मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से अलग-अलग ईंधन स्टॉक की जानकारी ली, जिस पर सभी ने पुष्टि की कि जनपद में किसी प्रकार की कमी नहीं हैं। जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की हैं कि डीजल, पेट्रोल या सीएनजी का अनावश्यक भंडारण न करें और पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं। साथ ही सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से ईंधन की कमी को लेकर फैलाए जा रहे भ्रामक संदेशों से बचने की सलाह दी गई हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया हैं कि सभी पेट्रोल पंप संचालक “नो हेलमेट, नो फ्यूल” नियम का सख्ती से पालन करें और खुले पात्र में ईंधन की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। आपूर्ति विभाग की टीमें जिले भर में सक्रिय हैं और लगातार छापेमारी की जा रही हैं। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और पूर्ति विभाग को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी डीजल, पेट्रोल या सीएनजी का अनाधिकृत भंडारण, डायवर्जन या कालाबाजारी न हो।
चेतावनी
जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि यदि कोई व्यक्ति या संस्था ईंधन का अवैध भंडारण, डायवर्जन या कालाबाजारी करते हुए पाई जाती हैं तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India








