
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। रविवार को पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने मोदीनगर क्षेत्र में स्थित सीकरी माता मंदिर पर लगने वाले मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर भास्कर वर्मा, थाना प्रभारी मोदीनगर और पुलिस बल भी मौजूद रहा। अधिकारियों ने मेले के पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। डीसीपी ग्रामीण ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India
Post Views: 234









