यूजीसी के विरोध में स्वर्ण समाज का मुरादनगर में प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम DCP Rural को सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। मुरादनगर में रविवार को यूजीसी के विरोध में स्वर्ण समाज के लोगों ने विशाल विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन रामलीला ग्राउंड चुंगी नंबर-3 से शुरू होकर कस्बा रोड बाजार होते हुए बस स्टैंड मेट्रो स्टेशन स्थित डीसीपी ग्रामीण कार्यालय तक पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में ब्राह्मण समाज, त्यागी समाज, ठाकुर समाज, वैश्य समाज समेत स्वर्ण समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए। सभी ने अपनी-अपनी संस्थाओं के लेटर पैड पर डीसीपी ग्रामीण को ज्ञापन देकर यूजीसी के प्रस्तावित नियमों को वापस लेने की मांग की। अखिल भारतीय परशुराम सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विनोद मिश्रा ने कहा कि यूजीसी द्वारा लाया जा रहा यह कानून स्वर्ण समाज के बच्चों के लिए घातक हैं और एकतरफा बनाया गया हैं। उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से इस कथित काले कानून को तुरंत वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो आगे भी आंदोलन जारी रखा जाएगा। इस दौरान बॉबी पंडित (अध्यक्ष, भगवान परशुराम सेवा समिति), अरुण शर्मा, राकेश शर्मा (जिलाध्यक्ष ब्राह्मण समाज), प्रमोद कौशिक (नगर अध्यक्ष), ओमपाल शर्मा (विधानसभा अध्यक्ष), सतीश शर्मा (जिलाध्यक्ष त्यागी समाज दुहाई), व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंगल, डासना मंदिर के महंत नरसिंहानंद, डॉ. पूनम त्यागी, आयुष त्यागी, मनोज शास्त्री, यति देव शर्मा, सोमदत्त शर्मा, नानक चंद शर्मा (राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण समाज हापुड़) और व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहित गर्ग समेत कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें