Search
Close this search box.

ऑपरेशन प्रहार: 57 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना वेव सिटी पुलिस टीम एवं एएनटीएफ यूनिट मेरठ की संयुक्त कार्रवाई में 57 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा के साथ 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया हैं।

आपको बता दें कि बुधवार को मेनुअल इनपुट के आधार पर चेकिंग के दौरान राजकम्पाउण्ड के सामने लालकुआ क्षेत्र से तीनों आरोपियों को दबोचा गया। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ। वहीं, गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 8/20(b)(ii)(C) एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

पुलिस को पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान अच्छन खान पुत्र अब्दुल रब निवासी इन्द्रा कॉलोनी, थाना शालीमार बाग, उत्तर पश्चिम दिल्ली, मूल निवासी सिमरियाँव थाना दुधारा, जनपद संतकबीर नगर, दूसरे की गुलाम हैदर पुत्र अब्दुल वहिद आलम और तीसरे की अमन हैदर पुत्र गुलाम हैदर निवासी मोहल्ला लालबाग, पोस्ट लालबाग, थाना टाउन, जनपद दरभंगा (बिहार), के रूप में हुई हैं।

पूछताछ में खुलासा

एसीपी वेव सिटी प्रिया श्रीपाल के अनुसार, पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अच्छन खान और गुलाम हैदर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से अवैध गांजा खरीदकर गाज़ियाबाद व दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ऊंचे दामों पर सप्लाई करते थे। दरअसल, 18 फरवरी को भी तीनों आरोपी लालकुआ क्षेत्र में गांजा बेचने की फिराक में आए थे, तभी पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

आपराधिक इतिहास

इसके अलावा गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना वेव सिटी में इस प्रकरण से संबंधित एक अभियोग पंजीकृत हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही हैं। कमिश्नरेट पुलिस ने स्पष्ट किया हैं कि मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!