![]()
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना मसूरी पुलिस टीम ने चोरी की एक बड़ी घटना का सफल खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, नगदी, एक तमंचा 315 बोर, कारतूस तथा चोरी में प्रयुक्त उपकरण (आरी, पेचकस व प्लास) बरामद किए हैं।
दरअसल, घटना 22 अक्टूबर 2025 की हैं, जब थाना मसूरी क्षेत्र के वादी आरिफ ने अपने घर से सोने के आभूषण, नगदी और अन्य सामान चोरी होने की तहरीर दी थी। पुलिस ने तत्काल धारा 305/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर टीम गठित की। थाना मसूरी पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 23 अक्टूबर 2025 की रात 10:30 बजे डीएमई अंडरपास कुशलिया मसूरी से तीनों आरोपियों मुकर्रम उर्फ मुकरी पुत्र हामिद, इमरान पुत्र शहीद, निवासी रफीकाबाद, मसूरी और मारूफ पुत्र हारून, निवासी मयूर विहार, मसूरी को गिरफ्तार किया हैं।
पूछताछ में खुलासा:
एसीपी मसूरी लिपि नगायच ने के अनुसार, अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने अपने चौथे साथी आरिफ अली पुत्र कुदरत अली (निवासी आजमपुर दैहपा, हापुड़) के साथ मिलकर यह चोरी की थी। चारों पहले से एक-दूसरे को जानते थे। उन्होंने बताया कि रात में छत के जाल को काटकर घर में घुसे और आभूषण व नकदी चोरी कर ली। बाद में चोरी का माल रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में छिपा दिया था। पुलिस को पकड़े गए आरोपियों के पास से 8 पीली धातु के कड़े, 1 चेन मय पेंडिल, 2 टॉप्स, 5 अंगूठियां, 1 तमंचा- कारतूस, 1 आरी, 1 पेचकस और 1 प्लास भी बरामद हुआ हैं।
आपराधिक इतिहास:
अभियुक्त इमरान के विरुद्ध जुआ अधिनियम में एक मुकदमा दर्ज हैं, जबकि अन्य अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही हैं। पुलिस टीम ने कहा कि यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता हैं। वहीं, वांछित आरोपी आरिफ अली की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









